Move to Jagran APP

कांग्रेस की उपलब्धियों को घर-धर पहुंचाएं कार्यकर्ता

सिवान। गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में दरौली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मे

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:25 PM (IST)
कांग्रेस की उपलब्धियों को घर-धर पहुंचाएं कार्यकर्ता

सिवान। गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में दरौली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता गुठनी की प्रखंड अध्यक्ष रुदल यादव बागी ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर घूम कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर बल दिया गया तथा कांग्रेस का त्याग, बलिदान व विकास की चर्चाएं भी हर गांव में करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना सहित तमाम योजनाओं की वर्तमान सरकार बंद कर रही है। इसके बारे में भी जनता को बताया जाय। केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विद्युशेखर पाण्डेय ने कहा कि छल पूर्वक भाजपा ने सरकार बना लिया। झूठे वादे और प्रचार प्रसार से सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। कार्यक्रम में खुर्शीद आलम, महमाया प्रसाद, विनय पाण्डेय, विनय चंद्र श्रीवास्तव, मुखिया जवाहर भाई, विजय कुमार त्रिवेदी, धनंजय पाण्डेय, रुदल यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.