पुत्रों के आय प्रमाण पत्र बनवाने जाना महंगा पड़ा
सिवान। दारौदा थाना क्षेत्र के मछौती निवासी दरौगा सिंह की शनिवार को उस वक्त मौत हो गई जब वे अपने पुत्
सिवान। दारौदा थाना क्षेत्र के मछौती निवासी दरौगा सिंह की शनिवार को उस वक्त मौत हो गई जब वे अपने पुत्रों का छात्रवृत्ति लाभ के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने दारौंदा प्रखंड मुख्यालय साइकिल से जा रहे थे। इस बात की जानकारी तब मिली जब उनके पाकेट में रखे प्रमाण पत्र की जमा कापी मिली। बताया जाता है कि उनके पुत्र चन्दन कुमार सिंह एवं मुन्ना कुमार सिंह तथा पुत्री काजल कुमारी मध्य विद्यालय धनौती एवं प्राथमिक विद्यालय मछौती में पढ़ते हैं। इन बच्चों को इस बात का गम है कि उनके पिता छात्रवृत्ति लाभ के लिए प्रमाण पत्र लाने आज ही क्यों दारौदा गए? मृतक की पत्नी रेणु देवी एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है। कभी उस घड़ी को कोस रहे है तो कभी अपनी किस्मत को। उनके सामने यह चिंता सता रही है कि अब उनके परिवार की परवरिश कैसे होगा, बच्चों की पढ़ाई कैसे पूरी होगी। विदित हो कि शनिवार की दोपहर में दारौदा आरटीपीएस में प्रमाण पत्र बनवाने जाने के दौरान दारौंदा रेलवे फाटक 78/बी के सामने सिवान-छपरा मुख्य पथ पर मैक्सी ने रौंद डाला, जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मैक्सी में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया।