ग्राहक सेवा लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
सिवान। महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली।
सिवान। महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर हुई छापेमारी में इस कांड में शामिल एक अपराधी को दबोच लिया गया है। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुई है जिससे घटना के बावत कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इस संबंध में महाराजगंज एसडीपीओ अवकाश कुमार ने बताया कि दारौंदा थाना क्षेत्र के पसिवर बाजार पर 10 जून को पीएनबी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से लूट एवं दो लोगों को गोली मारने की घटना में शामिल अपराधी हरिकिशोर नोनिया के साथ आसपास के कई लोगों के शामिल होने की जानकारी मोबाइल के माध्यम से हुई है। पुख्ता सबूत के बाद रविवार की शाम पुलिस टीम ने दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत पंचायत के भाउछपरा निवासी प्रदीप सिंह के यहां छापेमारी करके उसके पुत्र विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नोनिया के मोबाइल से मिले सुराग के आधार पर हुई। उन्होंने बताया कि दो चार दिनों में महाराजगंज एवं दारौंदा क्षेत्र में छापेमारी करके कई और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पसिवर लूट काड में करसौत निवासी विश्वजीत सिंह साजिश में शामिल था। पुलिस को इसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक या अन्य कर्मचारियों पर अबतक जाच में कहीं भी संदेह के घेरे में नहीं है। संचालक से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिसके कारण पसिवर लूट काड का उद्भेदन शीघ्र होने की उम्मीद है।
विदित हो कि इस मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक शैलेश कुमार प्रसाद ने दारौंदा थाना काड संख्या 153/15 में दर्ज कर 9 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद डीआईजी अजीत कुमार राय, एसपी विकास वर्मन सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया था। ज्ञात हो कि दारौंदा थाना के राजापुर पशिवर बाजार पर अपराधियों ने पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र से साढे़ तीन लाख की लूट की साथ ही लूटपाट के बाद जाने के समय दो लोगों को गोली मार दी। तीन मोटरसाइकिल पर सवार आठ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने बैंक में हथियार के बल पर आधे घटे तक बैंक कर्मी एवं ग्राहक को बंधक बना कर लूट पाट किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान-पैगम्बरपुर मुख्य पथ पर दारौदा थाना क्षेत्र के राजापुर पसिवर स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र से बुधवार को करीब 10.45 बजे अपराधियों ने बैंक में प्रवेश किया और संचालक शैलेश कुमार प्रसाद को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी किया और अन्य छह अपराधियों ने हथियार के बल पर अपने कब्जा में कर्मी एवं ग्राहक लेकर करीब आधे घटे तक जमकर लूट पाट किया। इस दौरान अपराधियों ने अलमीरा एवं कैश काउंटर से करीब साढे़ तीन लाख नगद तीन लैपटाप कर्मी का पाच मोबाइल लूट लिया तथा धमकी दी कि हल्ला करने पर सभी को गोली मार देंगे। बैंक परिसर में छह अपराधी घुसे थे, जिसमें कुछ नकाबपोश थे तो कुछ बिना नकाब के थे। दो अपराधी बैंक के नीचे हथियार लहराते हुए खडे़ थे। लूट के बाद भागने के क्रम में इनलोगों ने स्थानीय चाय दुकानदार राकेश कुमार साह एवं साइकिल से सिवान जा रहे महाराजगंज के रिसौरा निवासी विजय राम को गोली मार दी थी। गोलियों की आवाज से बाजार में अफरा तफरी मच गई। जब अपराधी चले गये तो स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय उपचार के बाद सिवान रेफर कर दिया था।