जमीन विवाद में चाकूबाजी, एक जख्मी
संस, महाराजगंज (सिवान) : शहर के पसनौली गगन गाव में भूमि विवाद को ले चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्
संस, महाराजगंज (सिवान) :
शहर के पसनौली गगन गाव में भूमि विवाद को ले चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। हालत गंभीर देख उसे पीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पसनौली गगन निवासी जितेन्द्र सिंह व प्रदीप कुमार सिंह के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसको ले कई बार पंचायत भी हुई। इस बार भी पंचायती के बाद जमीन की मापी हो रही थी। तभी प्रदीप सिंह ने जितेन्द्र सिंह पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सदर अस्पातल रेफर कर दिया। इधर जितेन्द्र सिंह के बयान पर पुलिस ने प्रदीप सिंह, चंदन सिंह, भूषण सिंह, टुनटुन सिंह तथा धनौती देवी को अभियुक्त बनाया है।