विप चुनाव में बाहरी उम्मीदवार को दरकिनार करेगी जनता : सांसद
जासं, सिवान : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो.अभिमन्यू सिंह की अध्यक्ष
जासं, सिवान : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो.अभिमन्यू सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विप चुनाव पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से जुट जाने की अपील की।
सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सिवान क्रांतिकारियों की धरती है। यहां बाहरी उम्मीदवारों की दाल न गली है न गलेगी। इस बार भी विप चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। बाहरी प्रत्याशी को जनता सबक सिखा देगी। विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि विप चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर दल को जीत दिलाएंगे। एमएलसी टुन्नाजी पांडेय ने कहा कि वे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। युवा भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि विप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है इससे आने वाले विस चुनाव पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। बैठक का संचालन ललन राय ने किया। इस मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।