प्रखंडों में निकलीं कलश यात्राएं
संसू, लकड़ीनबीगंज (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के लकड़ी पंचायत के पकड़ी तिवारी टोला गांव से शिवमंदिर परिसर म
संसू, लकड़ीनबीगंज (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के लकड़ी पंचायत के पकड़ी तिवारी टोला गांव से शिवमंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पकड़ी तिवारी टोला से यात्रा नबीगंज, इमादपुर होते हुए लकड़ीनबीगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहां स्थित सरोवर से कुंवारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भर यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां आचार्य राजेश्वर तिवारी ने तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ करवाया। समिति के जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह यज्ञ 25 मई तक चलेगा।
मारुत नंदन महायज्ञ आरंभ : दरौली प्रखंड के कुर्मीटोला गांव में शुक्रवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय मारुत नंदन महायज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसी के साथ विधि-विधान से महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश शोभा यात्रा में 11 सौ लोग लाल-पीला वस्त्र धारण कर हाथ में कलश ले यज्ञ स्थल से यात्रा शुरू कर दरौली के पंच मंदिर घाट पर पहुंच कर वैदिक मंत्रोचार के बीच जल भरा गया। यज्ञाचार्य पशुपतिनाथ पाण्डेय ने बताया कि नौ दिवसीय मारूत नंदन महायज्ञ में दिन व रात्रि में विभिन्न प्रदेश से पधारे विद्वान कथा वाचकों द्वारा भगवान का कथा वाचन कर श्रद्धालुओं को कथा का रसास्वादन कराया जायेगा। रासलीला व रामलीला मंडली द्वारा रामलीला व रासलीला का भी मंचन किया जायेगा।
शिव शक्ति महायज्ञ को कलश यात्रा : गोरेयाकोठी प्रखंड के डंगरी मठिया गांव में शुक्रवार को शिवशक्ति महायज्ञ को ले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शादीपुर, भैरो बाबा स्थान के समीप तालाब से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां शिवशक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ। कलश यात्रा में 201 कन्याओं ने भाग लिया। यह यज्ञ 30 मई तक चलेगा। इस दौरान सवालिया बिहारी का प्रवचन कार्यक्रम चलेगा।
नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा : दारौदा प्रखंड के राजापुर, पसिवड़ बाजार स्थित नवनिर्मित भव्य मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। आचार्य रंजन कुमार पाण्डेय वीरेन्द्र मिश्रा सावन पाठक गोलू कुमार पंकज उपाध्याय एवं अरविन्द मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ यज्ञ चल रहा है। नवनिर्मित शिव मंदिर एवं महायज्ञ में सहयोग करने वाले पृथ्वी नाथ सिंह, मुखिया सत्यदेव सिंह, उपमुखिया राजकुमार, विजय कुमार, नरेश प्रसाद, रामरेखा यादव, राधेश्याम साह, सुगम साह, उपेन्द सिंह, गुड्डू सिंह, जगलाल सिंह, अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, मोहन गोस्वामी, मनन सिंह, पाल सिंह आदि हजारों श्रद्धालु शामिल थे।