जर्जर गोदाम में धान देख भड़के एसडीओ
संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड कार्यालय स्थित व्यापार मंडल के जर्जर छत वाले भवन में दो हजार क्व
संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड कार्यालय स्थित व्यापार मंडल के जर्जर छत वाले भवन में दो हजार क्विंटल खरीदी गई धान देख एसडीओ मनोज कुमार भड़क उठे। उन्होंने टूटे छत के नीचे रखे धान को मिलरों तक नहीं भेजने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने एफसीआई के गोदाम में क्रय की गई धान का भी जायजा लिया। एसडीओ ने बताया कि धान क्रय के सभी माध्यमों के जांच का निर्देश डीएम द्वारा दी गई है।
इससे पूर्व उन्होंने प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी योगेन्द्र ओझा की जमकर क्लास की तथा अब तक खाद्यान्न का वितरण नहीं होने का कारण पूछा। जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था ठीक करने की बात कही। प्रभारी एमओ के मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को हर हालात में भगवानपुर स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बीडीओ डा. अभय कुमार, बीसीओ जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, रिजवानुल हक, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार उपस्थित थे।