डा. विधुशेखर को मिली जिला कांग्रेस की कमान
जासं, सिवान : देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद की 52वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस की
जासं, सिवान : देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद की 52वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के भू-संपदा पदाधिकारी रमाकांत सिंह ने की। इस अवसर पर डा.राजेंद्र बाबू की सेवाओं को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर संतोष व्यक्त करते हुए सिवान के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष डा.विद्युशेखर पांडेय सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवमनोनीत महासचिव विनय चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी गई। बताया गया कि 255 सदस्यीय प्रदेश समिति में शिवधारी दूबे, हरेंद्र दूबे, निलेश तिवारी, मिथिलेश कुमार सिंह आदि जिले के कई कांग्रेसी शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला कमेटी के शीघ्र पुनर्गठन की उम्मीद जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिवधारी दुबे, जावेद अशरफ खान, गोपाल प्रसाद, जमाल अहमद, गणेश राम, दयानंद सिंह, मनीर आलम, मेराज अहमद, बच्चा तिवारी, विजयशंकर दुबे, जगदीश सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, अमित कुमार, ओमप्रकाश खरवार, एजाजुल हक, देवानंद पांडेय, मो.सोहैल, सैयद आजाद अहमद, कृष्णदेव बैठा, मथुरा पंडित, उमेश्वर ठाकुर, कृष्णबिहारी दीक्षित, बजरंग सिंह आदि उपस्थित थे।