हसुआ पंचायत गबन मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार
संसू, नौतन (सिवान) : जीरादेई प्रखंड और नौतन थाना क्षेत्र में अवस्थित हसुआ पंचायत में विकास कार्यो
संसू, नौतन (सिवान) : जीरादेई प्रखंड और नौतन थाना क्षेत्र में अवस्थित हसुआ पंचायत में विकास कार्यो में घोटाले के आरोपी तत्कालीन पंचायत सचिव दरौली थानाक्षेत्र के बलुआ मठिया निवासी बच्चा राय को नौतन थानाध्यक्ष रामाज्ञा राय ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत में विकास में गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राथमिकी नागेन्द्र बैठा ने प्राथमिकी (संख्या 65/14) दर्ज कराते हुए मुखिया चंदन सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, तत्कालीन रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, चन्द्रिका राम, पंचायत सचिव बच्चा राय, कनीय अभियंता शमीम हैदर और सहायक राजकिशोर पाण्डेय को आरोपित किया था। जून 2014 में दर्ज इस मामले को भादवि की धाराओं 409, 420, 120 बी व 34 के तहत दर्ज किया गया था। लगभग सात माह बाद पहली गिरफ्तारी से अन्य नामजदों में हड़कंप की सूचना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं मुखिया चंदन सिंह ने दावा किया है कि वे निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है।