महिला को चाकू मारने वाले की हुई पहचान
संवाद सहयोगी, महाराजगंज (सिवान): शहर के मोहन बाजार में रविवार की शाम छेड़खानी का विरोध करने पर एक युव
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 06:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महाराजगंज (सिवान): शहर के मोहन बाजार में रविवार की शाम छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने महिला को चाकू मारकर जख्मी करने वाले की पहचान हो गई है। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद उसने नाम व पता बताया। वह हुसैनगंज थाने के महुअल गांव का गुलजार नट उर्फ अर्जुन नट है। उक्त युवक की ससुराल दारौदा थाने के रगड़गंज गांव में है। युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें