Move to Jagran APP

वर्चस्व के लिए भिड़े दो पक्ष पांच घायल

जागरण संवाददाता, सिवान : नगर के मखदुम सराय में रविवार की शाम सात बजे जुआ खेलने और वर्चस्व की लड़ाई

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 05:54 PM (IST)
वर्चस्व के लिए भिड़े दो पक्ष पांच घायल

जागरण संवाददाता, सिवान : नगर के मखदुम सराय में रविवार की शाम सात बजे जुआ खेलने और वर्चस्व की लड़ाई के लिए दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और हाथापाई तक पहुंच गई। इस हाथापाई में एक युवक के सिर में चोट लग गई जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। इस बीच घटना की सूचना पाकर नगर थाना मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मखदुम सराय निवासी अफरोज और तुरहा टोली निवासी रघुनाथ साह वी मार्ट के पास किसी राजनीतिक चर्चा में शामिल थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। इस पर अफरोज ने रघुनाथ की पिटाई कर दी। इसके बाद रघुनाथ जैसे अपने घर पहुंचा अफरोज अपने अन्य साथियों के साथ रघुनाथ के घर पहुंच गया और घर की अन्य महिलाओं की पिटाई शुरु कर दी। इस मारपीट में अफरोज के सिर में चोट लगी। वहीं दूसरी तरफ रघुनाथ और उसके परिवार के दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने रघुनाथ और अफरोज के बयान पर दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें दोनों पक्षों से घायल समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। नगर थाना ने इस मामले को दर्ज कर सराय ओपी को प्राथमिकी सौंप दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.