शवयात्रा में उमड़ा शहर, कंधवारा तट पर हुआ दाह संस्कार
जासं, सिवान : सोनारी टोली से श्रीकांत भारतीय की शव यात्रा निकली तो पूरा शहर उमड़ पड़ा। सांसद ओमप्रकाश
जासं, सिवान : सोनारी टोली से श्रीकांत भारतीय की शव यात्रा निकली तो पूरा शहर उमड़ पड़ा। सांसद ओमप्रकाश यादव सहित हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। देर शाम कंधवारा नदी तट पर दाह संस्कार हुआ। भारती के इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी।
मालूम हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय व सांसद ओम प्रकाश यादव के पहुंचने के बाद भारतीय की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा सोनार टोली से निकलकर शांति वट वृक्ष, डीएवी कालेज होते हुए कंधवार शमशान घाट पहुंचा। जहां पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई। दाह संस्कार के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, दीप नारायण सिंह, सुधीर जासवाल, प्रदीप कुमार रोज, राहुल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। इधर शव यात्रा से लेकर दाह संस्कार तक पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार, एसडीओ दुर्गेश कुमार, इंस्पेक्टर ललन कुमार, पुअनि संजीव कुमार रंजन आदि लोग भी उपस्थित रहे।
-----------
कचहरी कार्य प्रभावित
सिवान : रविवार की देर रात सांसद प्रवक्ता श्रीकांत भारतीय की हत्या के बाद सोमवार को कचहरी का कार्य प्रभावित रहा। इसकी खबर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच गई थी। इसके बाद पक्षकार सुबह से ही अपने अधिवक्ताओं से संपर्क करने लगे व आवागमन ठप रहने का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जतायी गई। दिवानी और फौजदार सहित सभी अदालतों में पक्षकारों की उपस्थिति ना के बाराबर रही। अदालत का भी रूख सकारात्मक रहा व सुनवाई में चल रहे मामलों में पक्षकारों व अधिवक्ताओं के अनुरोध की अदालत ने तरजीह दी। जो पक्षकार कचरही आ गये थे वे भी शहर के अशांत माहौल को देखकर तुरंत वापस लौट गए।