देवेंद्र प्रसाद सहित तीन शिक्षक बने साधारण पार्षद
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : बिहार माध्यमिक प्रखंड शिक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को प्रखण्ड के पंजवार
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) :
बिहार माध्यमिक प्रखंड शिक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को प्रखण्ड के पंजवार गांव स्थित कस्तुरबा बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के प्रागण में उच्च विद्यालय के शिक्षक सह पर्वेक्षक परमानंद सिंह की देखरेख में यह चुनाव किया गया। इसमें साधारण पार्षद पद के लिए तीन शिक्षक निर्वाचित हुए। उच्च विद्यालय आदर के प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद 75 मत, संतोष कुमार सिंह 67 मत व त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी 51 पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित किया। वहीं जिला पार्षद के पद पर अवध बिहारी चौधरी, युगलकिशोर सिंह, वेद प्रकाश व विश्वंभर दुबे निर्वाचित हुए जबकि अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह व उपाध्यक्ष के पद पर भोदा अंसारी चुने गए। वहीं अनुमोद पार्षद सेवानिवत्त शिक्षक श्रीराम प्रसाद सोनी को चुना गया। इस मौके पर 117 शिक्षक मतदाता में से 115 ने मतदान में हिस्सा लिया, वहीं इस दौरान छह मत अवैध भी पाए गए। सभी निर्वाचित शिक्षकों को पर्यवेक्षक के देखरेख में निर्वाचन कार्य पूरी हुई।