Move to Jagran APP

मिथिलांचल में दो सम्मानों से सम्मानित हुए 'भास्कर'

जासं, सिवान : हिन्दी भोजपुरी के विद्वान साहित्यकार व गायक डा. भगवान सिंह भास्कर को पर्यटन विभाग पटना

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 10:22 AM (IST)
मिथिलांचल में दो सम्मानों से सम्मानित हुए 'भास्कर'

जासं, सिवान : हिन्दी भोजपुरी के विद्वान साहित्यकार व गायक डा. भगवान सिंह भास्कर को पर्यटन विभाग पटना के सौजन्य से दरभंगा जिले के अहिल्या स्थान अहियारी में 19 नवंबर को आयोजित पांचवां अहिल्या गौतम महोत्सव 14 के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में दरभंगा के एसडीओ गजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 'भास्कर' को साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके बाद समस्तीपुर में 20 नवंबर को रेलवे स्टेशन के पास माधुरी चौक बहादुरपुर स्थित भारत सरकार के पूर्व मंडल निदेशक एवं साहित्यकार डा. रामलखन राय द्वारा अपने विद्यालय प्रांगण में ही सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने से सिवान के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त करते हुए भास्कर के काव्यों की प्रशंसा की है। दारोगा प्रसाद राय कालेज के प्राचार्य सुभाष चन्द्र यादव ने कहा कि डा.भास्कर ने अपने तीन दर्जन से अधिक अनमोल साहित्यिक कृतियों तथा 15 देशों की साहित्यिक यात्राओं से सिवान जिले को गौरवान्वित किया है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में बज्मे इकबाल अंजुमन उर्दू हिन्दी साहित्य संगम के सचिव डा. अली असगर, डा. प्रविंद कुमार शुक्ल, परवाना सिवानी, मनोज कुमार वर्मा, बाबुद्दीन अहमद, अभिमन्यु कुमार दर्पण, राजीव रंजन सिंह हिमांशु, रेयाज मोहिउद्दीनपुरी, नवीन कुमार सिंह नृपेन्द्र आदि प्रमुख हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.