Move to Jagran APP

गांव-गांव में रही महापर्व की धूम, गुलजार रहे घाट

जेनएनएन, सिवान : महाराजगंज में भी लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। नगर के कलेक्टरी पोखरा

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:03 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:03 AM (IST)
गांव-गांव में रही महापर्व की धूम, गुलजार रहे घाट

जेनएनएन, सिवान : महाराजगंज में भी लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। नगर के कलेक्टरी पोखरा, सिरौता पोखरा, नया बाजार पोखरा, पश्चिमी पोखरा, इंदौली पोखरा, कपिया पोखरा, कपिया निजामत, जांगीर पोखरा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महुआरी, देवरिया, जिगरवां, पटेढ़ा, बंगरा, सारंगपुर, शिवदह आदि घाटों पर छठ व्रतियों का रैला उमड़ पड़ा था। वहीं शांति व्यवस्था बनाने के लिए एसडीओ मनोज कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा घाटों का मुआयना करते दिखे। दारौंदा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को बुधवार को अस्ताचलगामी व गुरुवार को उगते सूर्य को अघ्य देने के साथ ही लोक आस्था महापर्व छठ संपन्न हो गया। प्रखंड के बगौरा शिवालय, शिवमंदिर, भीखाबांध मठ, दर्शननंद मठ, रुकुंदीपुर सिरसांव, पकवनिया, कोड़ारी खुर्द पिनर्थु खुर्द, करसौत, बाल बंगरा, छेरही, हड़सर, सवान विग्रह, रमशापुर, उजायं, धनौती, धनौता, दवन छपरा, रामाछपरा, बोध छपरा, रामगढ़ा आदि छठ घाटों पर जनसैलाब उमड़ा था। प्रखंड के ढेबर गांव में स्थित छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु जमा रहे। यहां पर प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था।

loksabha election banner

रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम छठ महापर्व मनाया गया। सबसे अधिक भीड़ प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न सरयू तट पर स्थित छठ घाटों के अलावा काली स्थान, निकती खुर्द, राजपुर, हरनाथपुर, आदमपुर, नरहन, पंजवार, कौसड़र, टारी बाजार, पतार, आसांव, आंदर के दाहा नदी, जमनपुरा, सुल्तानपुर, चकरी सहित अन्य गांव में स्थित छठ घाटों पर उमड़ी रही।

बसंतपुर में सूर्योपासना का पर्व भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व समाजिक कार्यकर्ताओं ने कई घाटों का मुआयना किया। जिसमें एमएलसी टुन्नाजी पांडेय, बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, कबीर कुंज के महंथ अनुपम दास जी महाराज, मुखिया सुरेश प्रसाद, सरपंच माधुरी देवी, मुनी सिंह, राजन सिंह, अशोक प्रसाद आदि लोगों ने विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया।

हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों महापर्व छठ की धूम देखी गई। स्थानीय बाजार स्थित दाहा नदी के अलावा बेलवासा मठिया, बघौनी, खानपुर खैराटी, हरिहास, पूर्वी हरिहास, काली स्थान, हथौड़ा नहर पर, टेढ़ी घाट, सलोनेपुर, पकवलिया, सिधवल, मड़कन लालाजी के पोखरा घाट पर छठ पर्व को ले आस्था जनसैलाब उमड़ पड़ा। इन घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन भी मौजूद रहा।

दरौली प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में उगते सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ संपन्न हो गया। वहीं दरौली सरयू तट स्थित पंचमंदिर छठ घाट पर काफी संख्या में छठव्रतियों ने छठ किया व भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने के साथ ही अ‌र्घ्य दिया। इधर छठव्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन व समाजसेवियों ने प्रकाश, घाटों की सुरक्षा के लिए बांस-बल्ली से बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्था कर रखी थी। इसी तरह इन्कलाबी नौजवान सभा के तरफ से शिविर लगाया गया था। जिसमें डाक्टर सहित प्राथमिक उपचार की सभी दवा सामग्री उपलब्ध थी। सरयू तट पर गोताखोरों, नावों व नाविकों की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर बीडीओ रवि कुमार, सीओ नागेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष रविन्द्र मोची, समाजसेवी दयाशंकर सिंह, बच्चा प्रसाद, इनौस के कार्यकर्ता भृगुनाथ ठाकुर, रामजनम भगत, गोव‌र्द्धन गुप्ता, संजय गुप्ता, बाल्मिकी भगत आदि लोग उपस्थित थे। मैरवा नगर सहित गुठनी मोड़, लंगड़पुरा, सकरा, नवका टोला, धरनी छापर, कुलदीपा, मैरवा धाम बड़का मांझा, बभनौली सहित अन्य छठ घाटों पर भक्तिपूर्ण माहौल में छठ पर्व संपन्न हो गया। इधर नगर से होकर गुजरने वाले बड़े पर छठ पर्व के दिन रोक लगी। उक्त वाहन गुठनी चौराहे व लंगड़पुरा बभनौली व नौतन पर रोक दिये गए थे। वहीं विभिन्न घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। इस मौके सीओ नंद किशोर सिंह, बीडीओ सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महत्तो कई घाटों का मुआयना करते दिखे। लकड़नबीगंज में शांतिपूर्ण माहौल में महापर्व छठ मनाया गया। प्रखंड के पड़ौली, नबीगंज, पड़ौली मां भवानी, लखनौरा, गोपालपुर, डूमरा आदि छठ स्थलों पर व्रतियों की भीड़ उमड़ी थी। सिर्फ ख्वासपुर में आतिशबाजी के दौरान दो पक्षों में कहासूनी की स्थिति बन आई थी। जिससे सुरक्षा को लगे पुलिस प्रशासन ने शांत करा दिया। मौके पर इंस्पेक्टर महाराजगंज नंदू शर्मा, सीओ रवीन्द्र प्रसाद, बीडीओ योगेन्द्र पासवान, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार उपस्थित रहे। इसी तरह नौतन, जीरादेई, बड़हरिया, गोरयाकोठी, हसनपुरा, सिसवन, गुठनी सहित अन्य प्रखंडों हर्षोल्लास के बीच लोक आस्था पर्व छठ मनाया गया।

आक्रोशितों को पुलिस ने समझाकर किया शांत

बसंतपुर : प्रखंड के सिपाह और धमई नदी पर बने पुल के पास बुधवार की रात घाट पर रौशनी के लिए लगाए गए बल्व को कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे अवर निरीक्षक दिनेश राम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जिसके बाद लोग शांत हो गए।

विधायक ने पत्‍‌नी संग किया छठ पूजन

महाराजगंज : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा स्थानीय विधायक डा. देवरंजन ंिसह अपनी पत्‍‌नी डा. उर्मिला ठाकुर के संग मिलकर किया। उन्होंने अपने आवास पर ही छठ पूजन किया। इसके बाद विभिन्न घाटों का मुआयना किया। इधर गुरुवार की सुबह एसडीओ मनोज कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी को कलक्टरी पोखरे पर उगते सूर्य का अ‌र्घ्य दिलाया। साथ ही नगर पंचायतवासियों को छठ की हार्दिक शुभकमानाएं भी दी।

इनसेट -------------

छठ घाट पर ही व्रती को पुत्ररत्न की प्राप्ति

दारौंदा : प्रखंड के बगौरा शिवालय मंदिर पर स्थित छठ घाट पर एक महिला छठ व्रती ने पुत्र को जन्म दिया। बगौरा निवासी अशोक साह की पत्‍‌नी इंदू देवी बुधवार को शिवालय घाट पर अ‌र्घ्य देने पहुंची थी। वहीं प्रसव पीड़ा शुरू हुई। अभी परिजन उसे अस्पताल ले जाने की योजना ही बना रहे थे कि वहीं पर उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ महिला व्रतियों ने ही उसकी सेवा टहल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.