डीएम-एसपी ने लिया घाटों का जायजा
जेएनएन, सिवान : डीएम व एसपी ने मंगलवार को सरयू तट पर स्थिति विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान
जेएनएन, सिवान : डीएम व एसपी ने मंगलवार को सरयू तट पर स्थिति विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, अर्घ्य देने वाले घाटों की स्थिति आदि का जायजा लिया। कमी मिलने पर स्थानीय प्रशासन को शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया।
डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी विकास वर्मन घाटों के निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले गुठनी पहुंचे। उन्होंने प्रखंड से गुजर रही सरयू तट पर स्थित ग्यासपुर, गुठनी, पीर बलुआ आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने स्थानीय सीओ रामबचन राम, मुखिया अफजल हुसैन व मुखिया गुडडू राय से घाटों पर एक बड़ी नाव, दो गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही खतरनाक स्थल की बैरिकेटिक करते हुए बांस-बल्ली के सहारे टावर बना उस पर पुलिस कर्मी व समिति के लोगों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया। इसके बाद दरौली के रवाना हो गए। अधिकारियों ने डूमरहर, केवटलिया, दरौली के प्रमुख घाटों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी व्यवस्था करने को कहा।
दरौंदा में घाटों की हुई सफाई
लोक आस्था के पर्व छठ को देखते हुए प्रखंड के रुकुंदीपुर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने दशानंद मठ स्थित तलाब व छठ घाटों की साफ-सफाई की। इस मौके पर प्रमोद सिंह, अमित रंजन, लालबाबू साह, गिरिजा तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, रंजन सिंह, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने की बाजार की साफ-सफाई
संसू, रघुनाथपुर: स्थानीय बाजार में स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजार से लेकर नवाद मोड़ तक की साफ-सफाई की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिशचंद्र प्रसाद, मानिक चंद्र भगत, वशिष्ठ शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, रंजीत पांडेय, प्रतिमा कुमार, निक्की, अमरजीत, चंदन, रणजीत, जया कुमारी, रिया कुमारी, स्वाती कुमारी, ममता, पूजा, आसिफ रजा, मुस्कान व प्रगति कुमारी आदि छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।