विशेष दर्जे की मांग को ले जदयू का धरना
जासं, सिवान : जदयू ने केंद्र सरकार पर बिहार की उपेक्षा और हकमारी के साथ बढ़ती महंगाई को ले जिलाध्
जासं, सिवान : जदयू ने केंद्र सरकार पर बिहार की उपेक्षा और हकमारी के साथ बढ़ती महंगाई को ले जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर की अध्यक्षता में समाहरणालय पर धरना दिया। इस दौरान जदयू नेताओं ने मोदी सरकार की घोषणाओं को झूठ का पुलिंदा बताते हुए बिहार को शीघ्र ही विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।
इसमें जिलाध्यक्ष कैसर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ हवा-हवाई व झूठी बातें कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी बिहार के साथ भेदभाव कर नाइसांफी कर रहे है। बिहार को विशेष दर्जे की मांग हर बिहारवासी का अधिकार है और अपने अधिकार को ले कर ही दम लेंगे। प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम प्रभारी मनोरंजन गिरि ने विशेष दर्जे की मांग पुरजोर तरीके से रखी। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक सौहार्द पर केन्द्र सरकार को खबरदार किया। इसके बाद जदयू नेताओं ने मांगों को संबोधित ज्ञापन जिलापदाधिकारी संजय कुमार को सौपा।
धरने को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, इंद्रदेव प्रसाद, विधान पार्षद शिव प्रसन्न यादव, विधायक श्याम बहादुर सिहं, पूर्व प्रदेश महासचिव मंसूर आलम, लोकसभा प्रत्याशी मनोज सिंह, पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी अजय सिंह, शिवकुमार मांझी, जिला उपाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतू सिंह, पूनम गिरि, अभय कुमार उपाध्याया उर्फ झाम बाबा, इन्द्रदेव सिंह पटेल, अनीता कुशवाहा, सुनील यादव, शंभू प्रसाद गुप्ता, धनजी प्रसाद, रंजीत कुमार यादव, श्रीनिवास यादव, मुन्ना सिंह, टुनटुन प्रसाद, अशोक शर्मा, सुनील ठाकुर, रंजीत प्रसाद, रिजवान अहमद, विशंभर सिंह, अशरफ अंसारी, सुनील कुमार, बैरिस्टर यादव, जफर अली, सुरेन्द्र गिरि, सुशील गुप्ता, उमेश ठाकुर, सत्यदेव सिंह, राकेश पांडेय, लालबाबू कुशवाहा, हरेराम कुशवाहा, विश्वकर्मा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निकेश चंद्र तिवारी ने किया।