गैंगरेप के एक और आरोपी ने किया सरेंडर
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:12 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिवान : गोपालगंज की लड़की के साथ गैंगरेप में शामिल तीसरे अभियुक्त अनूप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सिवान कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताते चले कि इस कांड में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसके बाद दो लोगों को पुलिस ने गोपालगंज से ही गिरफ्तार किया था तथा एक ने सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अब भी एक अभियुक्त फरार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें