सड़क दुर्घटना में पांच घायल
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिवान : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर में मंगलवार की रात टेम्पो और जीप की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया साह, प्रदुमन्न साह, राजकिशोर, कविता देवी तथा प्रकाश सिंह सभी दरौली निवासी है। ये सभी सिवान देर रात पहुंचे। इसके बाद दरौली जाने के लिए वे टेम्पो में सवार हो गये। टेम्पो जैसे ही भंटापोखर के समीप पहुंचे सिवान के तरफ आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने सीधे टक्कर मार दी। जिसके बाद ये सभी घायल हो गये। गश्ती कर लौट रही महिला थानाध्यक्ष ने सभी को सड़क किनारे देखा अपनी गाड़ी में सभी को बैठाकर सिवान सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें