छत्तीसगढ़ में शहीद जवान का शव पहुंचा
By Edited By: Published: Thu, 10 Apr 2014 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 10 Apr 2014 07:50 PM (IST)
संसू, हुसैनगंज (सिवान) : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी जंग बहादुर सिंह के दूसरे पुत्र रणविजय सिंह सीआरपीएफ के जवान छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार को नक्सली हमला में शहीद हो गए। गुरुवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर करीब शाम 3.45 बजे दर्जनों जवान के साथ उनके घर लाया गया। गांव में शहीद जवान का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद जवान की पत्नी प्रियंका सिंह और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी प्रियंका अपना सिर पीटकर कह रही थी कि अब हम केकरा सहारे रहब कह कर अचेत हो जा रही थी। घर व अन्य लोग उसे ढाढ़स बंधा रहे थे। इस मौके पर एएससपी विवेकानंद, सदर एसडीओ दुर्गेश कुमार, सीओ सुनील कुमार लालदास, थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा दलबल के उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें