Move to Jagran APP

गृह रक्षा वाहिनी चुनाव को हुई वो¨टग

बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ का चुनाव बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया।

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 01:21 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 01:21 AM (IST)
गृह रक्षा वाहिनी चुनाव को हुई वो¨टग

सीतामढ़ी। बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ का चुनाव बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। प्रदेश अध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार ठाकुर, केंद्रीय सचिव हरेंद्र ¨सह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, सदस्य सुजीत शर्मा व श्याम देव ¨सह की मौजूदगी व प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मुख्यालय डुमरा के नेहरू भवन परिसर स्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला कार्यालय में चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कुल 2017 गृह रक्षक मतदाताओं में से 65 फीसद ने मतदान किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें उमेश प्रसाद यादव, रामू ¨सह, युगल किशोर राय, रामेश्वर ¨सह व गणेश प्रसाद मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए चंदेश्वर प्रसाद, श्याम किशोर ¨सह, दुखहरण मिश्रा व राम विशेष राय, कोषाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम प्रसाद, वीरेंद्र कुमार ¨सह व राम सकल भगत, सचिव पद के लिए श्याम ¨सह, राम सकल ¨सह, इंदल ठाकुर व राम शंकर राय, उप सचिव पद के लिए अशोक कुमार ¨सह, कलश किशोर साह व उत्तम राय, कार्यालय सचिव पद के लिए विनय कुमार ¨सह, उदय नाथ झा व देवेंद्र राय मैदान में हैं। बैलेट के जरिए हुए इस मतदान का चुनाव परिणाम शुक्रवार को जारी किया जाएगा। उधर, संगठन सचिव के पद पर चार लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें सलीम बैठा, राम किशोर राय, राम प्रगास राय व राम अनेक पांडेय

loksabha election banner

शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.