ग्रामीणों ने दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ा, पीटकर मार डाला
ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की पिटाई के बाद आरोपी की मौत हो गई।
समस्तीपुर। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की पिटाई के बाद आरोपी की मौत हो गई। घटना उजियारपुर के बेलामेघ गांव में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह करीब आठ बजे एक युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। युवती की हालत देख लोगों ने आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया। इसी बीच पहुंची पीड़ित युवती ने दुष्कर्म की बात कही। इस पर मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए। आरोपी युवक की पिटाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने सड़क भी जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत करवा दिया। एहतियातन गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
मृतक की पहचान गांव के ही अकलू पासवान के पुत्र लालो पासवान के रूप में हुई है। मृतक के पिता अकलू पासवान ने अपने पुत्र की हत्या को लेकर पुलिस को दिए बयान में गांव के तेरह लोगों को नामजद किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की एक गुंगी युवती बकरी को चराने चौर में गई थी, जहां उक्त युवक ने उसे पहले प्रलोभन और बाद में जबरन अपने घर पर लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता के घिघियाने व शोर पर ग्रामीणों ने दुष्कर्मी युवक को रंगेहाथ दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसने घटना स्थल पर हीं दम तोड़ दिया।