Move to Jagran APP

कवयित्री संगीता चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिखर सम्मान

जिले के चर्चित कवयित्री संगीता चौधरी को गत 21 जुन को समस्तीपुर के केटी हाल में आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मान में समीक्षोपरांत उनके काव्य संकलन अनकहे स्वर के लिए महादेवी वर्मा राष्ट्रीय शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM (IST)
कवयित्री संगीता चौधरी को  मिला राष्ट्रीय शिखर सम्मान

सीतामढ़ी। जिले के चर्चित कवयित्री संगीता चौधरी को गत 21 जुन को समस्तीपुर के केटी हाल में आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मान में समीक्षोपरांत उनके काव्य संकलन अनकहे स्वर के लिए महादेवी वर्मा राष्ट्रीय शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय साहित्यकार संसद समस्तीपुर द्वारा किया गया था। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति में संगीता चौधरी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, संसद पत्तिका व उपहारों से विभूषित किया गया। बताते चलें कि इसी वर्ष गत 3 अप्रैल को पटना में आयोजित हिन्दी साहित्य सम्मेलन में श्रीमती चौधरी को बिहार के राज्यपाल महामहिम रामनाथ कोविद व गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के हाथों बिहारी हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में श्रीमती चौधरी साहित्यिक संस्था कला संगम की सचिव, हिन्दी साहित्य सम्मलेन की स्थानीय शाखा की अध्यक्ष, बज्जिका विकास परिषद की सदस्य, वियाहुत महिला समिति की जिला सचिव, अखिल भारतीय वियाहुत सभा, पटना की संगठन व प्रचार मंत्री के साथ जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सदर की अध्यक्ष व प्रोजेक्ट इंटर बालिका विधालय की हिन्दी शिक्षिका पद पर सुशोभित है। इनके राष्ट्रीय शिखर सम्मान मिलने से जिले के साहित्य जगत में हर्ष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.