अमित बने पेट्रोलियम एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष
गंगोत्री पेट्रोलियम महुआगाछी, नानपुर के प्रोपराइटर अमित कुमार सीतामढ़ी जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गए है।
सीतामढ़ी। गंगोत्री पेट्रोलियम महुआगाछी, नानपुर के प्रोपराइटर अमित कुमार सीतामढ़ी जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गए है। शहर स्थित होटल सीतायन के सभाकक्ष में शनिवार को जिला पेट्रोलियम संघ की जिला इकाई की बैठक मनोज रंजन ¨सह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार पेट्रोलियम डीलर एसोसियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार ¨सह के निर्देशन में जिला संघ का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अमित कुमार को जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रभाकर राणा व अमरेंद्र कुमार ¨सह, सचिव पद पर सतेन्द्र ¨सह व कोषाध्यक्ष पद पर रवि कुमार को मनोनीत किया गया। चुनाव के उपरांत बैठक के दौरान पंप संचालकों ने पेट्रोल में मिली इथनॉल और इससे ग्राहकों को हो रही परेशानी पर चर्चा की। वहीं वाहन मालिको द्वारा वाहनों की टंकी में पेट्रोल में पानी से चलती गाड़ी बंद होने की शिकायत पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि पेट्रोल में इथनॉल मिलाने की प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा निर्देशित है। लेकिन शिकायत के बाद मामले को उच्च स्तरीय बैठक में उठाया जाएगा। मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजहर इकवाल दाऊदी, पेट्रोल पम्प प्रोपराइटर रविशंकर ¨सह, अजय शराफ, मुकुंद कुमार ¨सह, अशोक खिरहर व मुन्ना यादव आदि मौजूद थे।