Move to Jagran APP

रामेश्वर ¨सह बने होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष

बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ के चुनाव में संघ जिलाध्यक्ष पद पर रामेश्वर ¨सह ने कब्जा जमा लिया है।

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:15 AM (IST)
रामेश्वर ¨सह बने होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष

सीतामढ़ी। बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ के चुनाव में संघ जिलाध्यक्ष पद पर रामेश्वर ¨सह ने कब्जा जमा लिया है। शुक्रवार को मुख्यालय डुमरा के नेहरू भवन स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था के बीच हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया गया। हालांकि मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद को लेकर काफी तनातनी रहीं। अध्यक्ष पद के लिए निकटतम प्रत्याशी रहे उमेश प्रसाद यादव के विरोध के चलते अध्यक्ष पद के लिए पांच बार री - काउं¨टग होने के बाद रामेश्वर ¨सह को विजयी घोषित किया गया। कुल 2017 मतदाताओं में से 1389 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले रामेश्वर ¨सह ने 536 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश प्रसाद यादव को 17 मतों से शिकस्त दी। उमेश प्रसाद यादव को 519 मत मिले। उधर, उपाध्यक्ष पद पर श्याम किशोर ¨सह व दुखहरण मिश्रा, सचिव पद पर श्याम कुमार ¨सह, उपसचिव पद पर अशोक ¨सह, कोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम प्रसाद व कार्यालय सचिव पद पर उदय नारायण तथा देवेंद्र राय विजयी घोषित किए गए। इसके पूर्व संगठन सचिव के पद पर चार लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनमें सलीम बैठा, राम किशोर राय, राम प्रगास राय व राम अनेक पांडेय शामिल हैं। बताते चले की नेहरू भवन स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार ठाकुर, केंद्रीय सचिव हरेंद्र ¨सह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, सदस्य सुजीत शर्मा व श्याम देव ¨सह की मौजूदगी व प्रशासनिक व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ था। वहीं शुक्रवार को मतों की गिनती शुरू हुई। साथ ही चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश अध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार ठाकुर, केंद्रीय सचिव हरेंद्र ¨सह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, सदस्य सुजीत शर्मा व श्याम देव ¨सह ने विजयी लोगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। जीत के बाद समर्थकों ने विजयी लोगों को फूल - माला से लादकर भव्य स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.