पौधों के संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प
दैनिक जागरण के राजव्यापी मिशन एक करोड़ पौधे लगाने के तहत शुक्रवार से शुरू पौधरोपण अभियान के पहले दिन मेजरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में 30 पौधे लगाए गए।
सीतामढ़ी। दैनिक जागरण के राजव्यापी मिशन एक करोड़ पौधे लगाने के तहत शुक्रवार से शुरू पौधरोपण अभियान के पहले दिन मेजरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में 30 पौधे लगाए गए। इस दौरान बीडीओ सुमन कुमार ¨सह, सीओ अमरनाथ चौधरी, पीओ गौरव कुमार, थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र ¨सह, स्वास्थ्य प्रबंधक हरि किशोर ¨सह, आलोक कुमार, रामनाथ सुमन, राजेश बैठा, विनोद कुमार अनिल कुमार व पंसस अशोक कुमार ¨सह ने प्रखंड कार्यालय परिसर में आम, आंवला, अमरूद व पीपल के 30 पेड़ लगा कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने इन पौधों के संरक्षण व संवर्द्धन का भी संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने दैनिक जागरण के इस पहल की सराहना की। मेजरगंज बीडीओ सुमन ¨सह ने कहा कि दैनिक जागरण सच्चे अर्थों में समाज का सजग प्रहरी है। यह हमें आने वाले खतरों स बचने के लिए हमारा मार्गदर्शन करता है। कहा कि जागरण का यह पौधरोपण अभियान आने वाले दिनों में क्रांति का प्रतीक बनेगा। सीओ अमरनाथ चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जागरण का तालाबों को नव जीवन प्रदान करने की मूहिम जारी है। जो जल संकट की समस्या को दूरा कराने की पहल है, वहीं अब पौधरोपण के जरिए पर्यावरण को बचाने के लिए एक लक्ष्य तय कर पौधरोपण कराया जाना वाकई मिसाल है। थानाध्यक्ष रामानंदन प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए 15 दिनों में एक करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दैनिक जागरण ने समाज व पर्यावरण की रक्षा का अनूठा अभियान शुरू किया है। पीओ गौरव कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण हमेशा से समाज को सच्ची राह दिखाता रहा है। खुद को पत्र नहीं मित्र बताने वाले इस अखबार ने साबित कर दिया है कि वह हमारा मित्र भी है। इस अभियान के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।