भटकी लड़की को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वोहा गांव में भटककर कर आई एक 11 वर्षीय लड़की आरती कुमारी को ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सौप दिया।
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:23 AM (IST)
सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वोहा गांव में भटककर कर आई एक 11 वर्षीय लड़की आरती कुमारी को ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने अपना घर भासर गांव तथा पिता का नाम वली साह बताया। पुलिस उसे लेकर भासर गांव पहुंची और उसके पिता की खोजबीन की। उस गांव में उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। उसके बाद नाबालिग को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें