Move to Jagran APP

मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी

प्रखंड के एक पंचायत समिति सदस्य व एक वार्ड सदस्य के लिए 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 01:08 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 01:08 AM (IST)
मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी

सीतामढ़ी। प्रखंड के एक पंचायत समिति सदस्य व एक वार्ड सदस्य के लिए 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान ईवीएम से होगा। पंचायस समिति क्षेत्र संख्या तेरह पकड़ी मठवा में कुल आठ मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 139 से 146 तक मतदान केन्द्र शामिल है। वहीं अन्हारी पंचायत के वार्ड संख्या पांच के लिए एक बूथ बनाया गया है। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी पहुंच गये है। मतदान सुबह सात से तीन बजे तक होगा। वहीं मतगणना 30 जुलाई को सुबह आठ बजे से प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार व पंचायत राज पदाधिकारी ¨वदेश्वर चौधरी ने दी है। यहां बताते चहें कि पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी मेघु राय का निधन हो गया था। वहीं अन्हारी के वार्ड पांच के प्रत्याशी देवकली देवी के निधन के कारण चुनाव स्थिगित हो गया था। पंचायत समिति सदस्य के एक पद पकड़ी मठवा उत्तरी भाग से नौ प्रत्याशी है। जिसमें उदय प्रताप ¨सह, चंदन कुमार, चुन्नु ¨सह, दिनेश सहनी, योगेन्द्र पंडित, रामाश्रय पासवान, रामबली पासवान, विजेन्द्र कुमार व संजय कुमार है। वहीं अन्हारी के वार्ड सदस्य हेतु अशोक साह, उचित महतो, उमेश साह, झीना साह, मोहन महतो, विरेन्द्र साह व सुकेश्वर साह अपना-अपना भाग्य आजमा रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.