लड़की का दुपट्टा खींचा और कर दी एेसी हरकत, सहेली ने कहा- धो डाल
सीतामढ़ी में एक लड़के ने एक स्कूल की छात्रा का दुपट्टा खींचा और अश्लील हरकत करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा डरी लेकिन सहेली ने हौसला देते हुए कहा- धो डाल इसे।
सीतामढ़ी [जेएनएन]। सीतामढ़ी शहर के महंत रघुनाथ दास बालिका उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पास एक मनचले ने किशोरी से छेडख़ानी की। उसका दुपट्टा छीनकर उसके साथ गलत हरकत किया और विरोध करने पर जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी दी।
मनचले की बात और हरकत से किशोरी पहले तो डरी। लेकिन, साथ चल रही सहेली ने हौसला दिया, बस फिर क्या था? लड़की शेरनी की तरह मनचले पर टूट पड़ी। मनचले को पकड़ कर शोर मचाया। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद किशोरी ने सहेली के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों के साथ पीटते हुए उसे नगर थाने तक पहुंचाया।
घटना की बाबत नगर थाना पुलिस ने किशोरी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया। नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि आरोपी नगर थाने के मेहसौल गोट निवासी मो. जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्या है मामला
शहर के मेन रोड स्थित एमआरडी गल्र्स स्कूल में छात्रा रोजाना अपनी सहेली के साथ पढऩे आती है। गुरुवार सुबह भी वह क्लास करने स्कूल आई थी। इस दौरान जावेद ने रोककर प्यार - मोहब्बत की बात की। विरोध करने पर छेडख़ानी की और किशोरी का दुपट्टा छीन लिया। उसने रोते हुए दुपट्टा लौटाने की गुहार लगाई।
लेकिन, जावेद धमकाने लगा। पुलिस से शिकायत की बात कही तो बर्बाद करने की धमकी दी। किशोरी रोती - गिड़गिड़ाती रह। तब सहेली ने हौसला बढ़ाया। फिर तो शेरनी की तरह टूट पड़ी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दे - दना - दन। मनचले को पीटते हुए नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के भीतर शहर में इस तरह का यह दूसरा मामला है।