सामाजिक संघर्ष से ही विकास : नवल
सीतामढ़ी। सामाजिक संघर्ष से जिले को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र
सीतामढ़ी। सामाजिक संघर्ष से जिले को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र की सीतामढ़ी जिला इकाई प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। विचार केंद्र के ही सामाजिक सघर्ष से जिले में वर्तमान में रेल, सड़क, पुल पुलिया एवं नदी के बांधों का बेहतर निर्माण संभव हो सका है। उक्त बातें पूर्व सांसद एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष नवल किशोर राय ने जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह चुम्मन जी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने विचार केंद्र की स्थापना एवं कार्य पर प्रकाश डालते कहा कि वर्ष 1988 में इसकी शुरुआत वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गई थी इसके बाद वर्ष 1994 से मैं केंद्रीय अध्यक्ष की भूमिका में विचार केंद्र की सेवा में हूं। उसी समय से सीतामढ़ी ईकाई की बागडोर चुम्मन जी संभाल रहे हैं। जिनके सफल नेतृत्व में विचार केंद्र के द्वारा कई सामाजिक संधर्ष के माध्यम से जिले में विकास का कार्य संभव हो सका है। अगस्त माह में विचार केंद्र द्वारा विकास के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए संघर्ष के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाना है। बताया कि पूर्व के जिला सम्मेलन में विचार केंद्र के पुनर्गठन निर्णय लिया गया था जिससे संगठन को धारदार बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष चुम्मन जी ने आयोजित प्रेसवार्ता में विचार केंद्र के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, रामबली कुशवाहा, सुदिष्ट कुमार, सत्यनारायण राय एवं नागरिक मंच अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की मौजूदगी में पुनर्गठित कार्यसमिति की सूची जारी की। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ¨सह चुम्मन जी, उपाध्यक्ष पद पर पंकज मिश्रा, डॉ. बसंत कुमार, हरि किशोर ¨सह, मुकेश कुमार ¨सह, हंसलाल यादव, सत्य नारायण यादव, विकाऊ महतो, कैलाश राम, श्याम बाबू राय, भरत प्रसाद, ललन प्रसद, मो. जाहिर हुसैन, मो. मोकसैद अली, प्रदीप ¨सह कुशवाहा, गोनौर सहनी एवं मो. एहशानुल हक, कोषाध्य पद पर संजीव कुमार , महासचिव पद पर भोला मंडल, चंद्रकांत झा, ओम प्रकाश यादव, प्रो. अशोक कुमार साह, आलोक रंजन, शिवनाथ ¨सह कुशवाही, तेज नारायण यादव, वंशलाल प्रसाद, विरेंद्र कुमार यादव, प्रो. शशि भूषण, दिनेश प्रसाद यादव, खुर्शीलाल कुशवाहा, शत्रुघ्न यादव, सुरेश यादव, राम प्रवेश यादव, सिकंदर राय, अरूण कुमार यादव, सत्येंद्र मिश्र, अशोक यादव, श्याम बिहारी यादव, धीरेंद्र कुंवर, भागय नारायण यादव, छोटन ¨सह, मदन यादव, मो. जमशैद एवं मोहन राउत तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर मुकेश ¨सह, फगुनी यादव, उमा राय, रामविजन राय, कृष्ण कुमार सिह, सुनील मंडल, राम विश्वास राय, प्रभु दयाल राय, राम केवल सहनी, नरेंद्र कुमार, हरिशंकर प्रसाद एवं अनिल तिवारी नामित हैं।