गले मिले और दी ईद की मुबारकबाद
सीतामढ़ी। ईद के अवसर पर कद्दावर नेताओं ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए वोटरों एवं आम जनता को ईद की मुबा
सीतामढ़ी। ईद के अवसर पर कद्दावर नेताओं ने क्षेत्र भ्रमण करते
हुए वोटरों एवं आम जनता को ईद की मुबारकबाद दी एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। शिवहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद के आवास पर ईद मिलन समारोह आयोजित की गई। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला, मो. आजम हुसैन, सत्येंद्र तिवारी, सीताराम झा, अभिराम पांडेय, मनोज कुमार, मनोज गुप्ता, ताराकांत झा, रामबालक झा, अरुण ¨सह, शंभू कुमार आदि गणमान्य लोगों ने एक दूसरे की गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय एवं जिलाध्यक्ष शाहीन प्रवीण के आवास पर ईद मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ¨सह, मनोज शक्ति, विभा ठाकुर, चुनचुन ¨सह, नगर भाजपा अध्यक्ष विशाल आनंद, डॉ. बसंत कुमार, मो. गोरे खां, मो. अरमान, मो. खुर्शीद, अमद राइन, मो. नसीम, मो. तौहिद आदि गणमान्य लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जदयू जिलाध्यक्ष मो. ज्याउद्दीन खां के आवास पर ईद मिलन समारोह में पूर्व सांसद अर्जुन राय, विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा, जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, मुखिया अजय मंडल, दिनेश कुमार, भाजपा नेता प्रो. उमेशचंद्र झा, आनंद बिहारी ¨सह के अलावा सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इधर, लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. अंजारुल हक तौहिद के आवास पर ईद मिलन समारोह आयोजित की गई। पूर्व सांसद अर्जुन राय, जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह ने परिहार प्रखंड के बेतहा, एकडंडी समेत कई गांव में आयोजित ईद मिलन समारोह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। प्यारे जी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में से लजीज सेवई का स्वाद चखा और ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर जिला पार्षद सगीर साह, मुन्ने जी, महमूद आलम, रामस्वार्थ राय, अकबर अली, उमेश कापड़ी, लालबाबू चौधरी, चंद्रिका प्रसाद, शंभू ¨सह, रजनीश
यादव, नंद किशोर यादव आदि एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बोखड़ा : प्रखंड के गोढौल शरीफ गांव में समाजसेवी मोहम्मद जावेद अख्तर के आवासीय परिसर में ईद मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। विधान पार्षद दिलीप राय ने कहा यह पर्व आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का प्रतीक है। समारोह पुपरी एसडीओ किशोर कुमार, डीएसपी पंकज कुमार, प्रमुख हुकुम देव नारायण यादव, जिला पार्षद संजय कुमार झा, मुखिया दशरथ पासवान, राजद नेता अरुण ¨सह,सन्नी श्रीवास्तव,विनय कुमार यादव,मोहम्मद तस्लीम खान,कलाम खान,सगीर अंसारी समेत दोनों समुदाय के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
परिहार : प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मो. आदिल ने परसा में ईद मिल समारोह का आयोजन किया। जिसमें सीतामढ़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला, शिवहर जिलाध्यक्ष मो. असद, परवेज आलम अंसारी, सत्येंद्र तिवारी, सीताराम झा, प्रवीण कुश्वाहा समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।