पूर्व विधायक श्री झा सहित 15 सदस्य प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे
शिवहर। आगामी 2 मई से राजगीर में आयोजित राजद के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले से कुल 15 नेता भा
शिवहर। आगामी 2 मई से राजगीर में आयोजित राजद के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले से कुल 15 नेता भाग लेंगे। जिला राजद के प्रधान प्रवक्ता शिशिर कुमार ने आज यहां बताया कि जिला राजद के अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपु वर्मा ने उन सभी नेताओं की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दी है, जिन्हें राजगीर में सम्मेलन स्थल पर प्रवेश -पत्र दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष द्वारा भेजी गई सूची में विधान पार्षद दिलीप राय, पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, पूर्व विधान पार्षद दिलीप यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष निशांत कुमार उर्फ ¨पटू झा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश राम, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय महतो, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पटेल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीलम पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरफान खां, पुरनहिया प्रखंड के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पिपराही प्रखंड के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार कुशवाहा, तरियानी प्रखंड के अध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, शिवहर प्रखंड के अध्यक्ष विश्वनाथ मधुकर और डुमरी कटसरी प्रखंड के अध्यक्ष मोहन साह के नाम शामिल हैं। इन सबों को आज राजद के जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त आशय का पत्र भी जारी किया गया।