केंद्र सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएगी भाजपा
सीतामढ़ी। प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी व सुरसंड पश्विमी पंचायत में भाजपा पंचायत इकाई की बैठक आ
सीतामढ़ी। प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी व सुरसंड पश्विमी पंचायत में भाजपा पंचायत इकाई की बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत अध्यक्ष पुरुषोतम कुमार की अध्यक्षता में तथा सुरसंड पश्चिमी पंचायत में श्रीराम कुटीर में पंचायत अध्यक्ष सुशील राउत की अध्यक्षता में बैठक हुई। दोनों बैठकों में भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा अन्य मंडल स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में केंद्र सरकार की जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बिहार की नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। मौके पर अशोक कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार दास, कमलेश तिवारी, सीमा ¨सह, बेवी ¨सह, भोगेंद्र मंडल, माधवेंद्र कुमार ललेश, अशोक मंडल, राजकुमार साह, रामहुलास चैधरी, डॉ. श्याम लाल कर्ण, वीरेंद्र साफी, नवल किशोर साह, गोविन्द झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।