चलाया सघन वाहन चे¨कग अभियान
सीतामढ़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना में वृद्धि को देखते हुए एसपी के निर्देश
सीतामढ़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना में वृद्धि को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सहियारा पुलिस ने रीगा-मेजरगंज मुख्य पथ पर बसबिट्टी मोड़ के पास सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया। इसमें चालकों के लाइसेंस, वाहन के कागजात व बाइक की डिक्की की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस तथा तीन सवारों के साथ बाइक चलाने वालों के 26 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। बाद में वाहन मालिक द्वारा कागजात दिखाने के बाद कई वाहन छोड़ दिए गए। पुलिस ने ऑन द स्पॉट 600 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। वाहन चे¨कग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक गांवों की संकरी गलियों से गुजरते देखे गए। अभियान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस जवानों के साथ शामिल थे।