न्याय मित्र के 75 पद रिक्त
सीतामढ़ी। जिले के 273 पंचायतों में 75 में न्याय मित्र का पद रिक्त है। रिक्त पदों पर न्याय मित्रों
सीतामढ़ी। जिले के 273 पंचायतों में 75 में न्याय मित्र का पद रिक्त है। रिक्त पदों पर न्याय मित्रों की नियुक्ति के लिए अधिवक्ता कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। कहा है कि सीतामढ़ी के 17 प्रखंड में कुल 273 पंचायत है। जिसमें 138 पंचायत में न्यायमित्र कार्यरत है। जबकि 75 पद वर्षों से रिक्त है। जिससे ग्राम कचहरी का कार्य प्रभावित हो रहा है। बताया है कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जब जिला पंचायती राज पदाधिकारी से सूचना मांगी गई, तो उन्होंने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर न्याय मित्र के रिक्त पदों की सूची मांगी। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा समय पर सूचना उपलब्ध कराने में अभिरुचि नहीं ली गई। बार बार स्मार पत्र देने के बाद स्पष्ट किया गया कि जिले में न्याय मित्र के 75 पद रिक्त है। उन्होंनें मुख्यमंत्री से रिक्त न्याय मित्रों के पद पर शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कराने की गुहार लगाई है।