Move to Jagran APP

कम आयु वर्ग के लोगों को देंगे सस्ता व सुंदर घर: तिवारी

सीतामढ़ी। पूर्वी भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी वास्तु बिहार ने मंगलवार को सीतामढ़ी में फेज 1 का

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 12:25 AM (IST)
कम आयु वर्ग के लोगों को देंगे सस्ता व सुंदर घर: तिवारी

सीतामढ़ी। पूर्वी भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी वास्तु बिहार ने मंगलवार को सीतामढ़ी में फेज 1 का भूमि पूजन धूमधाम से किया। वास्तु बिहार की यह साइट डुमरा के कैलाशपुरी, भौप्रसाद काली मंदिर के समीप सीतामढ़ी शहर के बिल्कुल करीब है। कंपनी के ब्रांड अंबेस्डर व भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार सह गायक मनोज तिवारी व सीएमडी विनय तिवारी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन नारियल फोड़ परियोजना का शिल्यान्यास किया। आचार्य सतीशचंद्र झा ने मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन संपन्न कराया। साथ में जोनल ईडी धीरेन्द्र ¨सह व मनोज झा, चंदन ठाकुर, अजय राय, प्रोजेक्टर मैनेजर मनोज झा, जोनल सिक्यूरिटी पदाधिकारी अरविन्द मिश्रा, जोनल आडिटर मंतोष झा, अरविन्द, प्रकाश, आलोक, जयशंकर व स्थानीय व्यवस्थापक सुभाष झा समेत कंपनी के अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर ब्रांड अंबेस्डर सह भोजपुरी सुपर स्टार श्री तिवारी ने कहा कि वास्तु बिहार माता जानकी की पूज्य भूमि पर लोगों के लिए सभी सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय मेगा टाउन शीप परियोजना देने जा रहा है। मां जानकी की धरती देव भूमि है। वास्तु बिहार का उद्देश्य है कि कम आयु वर्ग के लोगों को भी सस्ता व सुंदर अपना घर हो। ढ़ाई वर्ष पहले सीतामढ़ी के पकड़ी में फिल्म की शु¨टग करने आया था। एक माह सीतामढ़ी में रहा। इस दौरान यहां जो प्रेम मिला, उसी समय सोच लिया कि सीतामढ़ी में वास्तु बिहार का टाउनशीप की स्थापना की जाएगी। आज वास्तु बिहार का जन्म दिवस है। 8 वर्ष पहले वास्तु बिहार ने जो कल्पना की थी वह साकार हो रही है। इस जन्म दिवस पर उन्होने वास्तु बिहार की ओर से 10 हजार की पहली किस्त पर 4.25 लाख का 1 बीएचके घर देने की घोषणा की। शेष राशि 10-10 हजार की इएमआई सुविधा पर जमा करनी होगी। इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जागा। इसमें सेवा निवृत सरकारी कर्मी, फौजी व पुलिस कर्मियों के साथ पत्रकारों को प्राथमिकता मिलेगी। पहले 4.21 लाख के 1 बीएचके के घर के लिए कंपनी द्वारा 1.35 लाख लिए जाते थे। इसके अलावा वास्तु बिहार की इस परियोजना में 1 बीएचके फ्लैट से 7 बीएचके बंगला तक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 1 बीएचके का छोटा 4.21 लाख, 2 बीएचके फ्लैट 7.31 लाख, 3 बीएचके डुप्लेक्स 14.70 लाख, 3 बीएचके बंगलो मात्र 21.75 लाख, 7 बीएचके बंगला मात्र 39.78 लाख एवं अन्य बंगलो भी कम कीमत में शामिल है। सीएमडी विनय बिहारी ने कहा कि वास्तु बिहार की सोच शहर में नया शहर देना है, जो प्रदूषण मुक्त रहे। कंपनी का हर छोटे शहर में टाउनशीप बनाने का लक्ष्य है। वास्तु बिहार रियल स्टेट के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी है। जो काफी कम कीमत में लोगों को घर मुहैया कराती है। कंपनी ने देश के 9 राज्यों बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल, उत्तर प्रदेश, व मध्यप्रदेश के 58 शहरों में अपनी परियोजना चला रही है। सीतामढ़ी 59वां शहर है। आज कंपनी करीब 16 हजार घरों का निर्माण कर अपने ग्राहकों को सौंप चुकी है। जल्द ही उत्तर बिहार के कई अन्य शहरों में भी नये प्रोजेक्ट के भूमि पूजन की संभावना है। उनमे सीवान, गोपालगंज, मधेपुरा व रक्सौल शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.