Move to Jagran APP

नेपाल में पुलिस व प्रदर्शनकारी भिड़े

सीतामढ़ी। पड़ोसी देश नेपाल में जारी आंदोलन मंगलवार को फिर उग्र हो गया। सर्लाही जिले के फुलजोर में महे

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 12:23 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 12:23 AM (IST)
नेपाल में पुलिस व प्रदर्शनकारी भिड़े

सीतामढ़ी। पड़ोसी देश नेपाल में जारी आंदोलन मंगलवार को फिर उग्र हो गया। सर्लाही जिले के फुलजोर में महेंद्र राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों की पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस व पहाड़ी समुदाय के लोगों ने आंदोलनकारियों पर हमला कर दिया। पुलिसिया लाठीचार्ज में दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। जबकि मलंगवा में सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो के वाहन पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। लालबंदी में पहाड़ी समुदाय के चार लोगों के घर में आग लगा दी गई। मधेसियों ने लरकवा बार्डर के पास बड़ी मात्रा में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल व किराना सामग्री में आग लगा दी। उधर, सप्तरी व इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी क‌र्फ्यू जारी रहा। बैरगनिया में लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। पूरे इलाके में सशस्त्र बल तैनात रहा। उधर, सोनबरसा, भिट्ठामोड़ व बैरगनिया बार्डर के पास नो मेंस लैंड पर मधेसियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा।

loksabha election banner

फुलजोर में पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच झड़प में दर्जन भर जख्मी

सोनबरसा : नेपाल के सर्लाही जिले के फुलजोर में महेंद्र राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों की पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस व पहाड़ी समुदाय के लोगों ने आंदोलनकारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आंदोलनकारियों पर पथराव कर दिया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक पथराव होता रहा। बाद में पुलिसकर्मियों ने कुछ तस्करों व पहाड़ी मूल के लोगों के साथ मिल कर जमकर लाठियां भांजी। जिसमें दर्जन भर आंदोलनकारी जख्मी हो गए। वहीं पचास से अधिक चुटहिल हुए। जबकि वाहन से मलंगवा लौट रहे सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो के वाहन पर मलंगवा में पहाड़ी समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया गया। वहीं वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। साथ ही श्री महतो के साथ मारपीट की। जिसमें उनके पांव में फ्रैक्चर हो गया। उधर, लालबंदी में पहाड़ी समुदाय के लोगों ने मधेसी समुदाय के चार लोगों के घर में आग लगा दी। इधर, मधेसियों ने लरकवा बार्डर के पास बड़ी मात्रा में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल व किराना सामग्री में आग लगा तस्करों को घेर जमकर पिटाई कर दी। सोनबरसा से सटे नो मेंस लैंड पर मंगलवार को भी प्रदर्शनकारियों का धरना जारी रहा।

नो मेंस लैंड पर धरना जारी

सुरसंड : भिट्ठामोड़ से सटे नो मेंस लैंड पर मंगलवार को भी आंदोलनकारियों का धरना - प्रदर्शन व नाकेबंदी आंदोलन जारी रहा। मौके पर सदभावना पार्टी के युवा मंचके राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन ¨सह राणा, राजीव कुमार झा, सुजीत कुमार झा, सुनील रोहित, राम नरेश राय, राम बाबू साह, तेज नारायण यादव, संदीप कुमार राय, अभिराज शर्मा नरेंद्र यादव, देव लाल महतो, राम प्रकाश यादव, विमल ¨सह, गुड्डू झा, सर्वेश झा व विजय झा आदि मौजूद रहे।

आम जनता उतरे सड़क पर, शहीदों की याद में कैंडल जलाया

बैरगनिया : नेपाल में जारी आंदोलन के तहत रौतहत जिला मुख्यालय गौर के वार्ड दस के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर कर विरोध जताया। इस दौरान सपगाढ़ा गांव में लोगों ने रैली निकाल हक के लिए आवाज उठाई गई। वहीं नेपाल सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। रैली में अजय गुप्ता, किशोरी यादव, राम नरेश यादव, शेख जमशेद, शोभा साह, किरण ठाकुर, गीता महतो व रामेश्वर यादव आदि मौजूद थे। उधर, बैरगनिया से सटे नो मेंस लैंड के पास मधेसियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मौके पर रेवंत झा, अनिल ¨सह, राम निवास यादव, शेख जमशेद, राम किशोर महतो, जगन्नाथ केसरी, राम स्वार्थ यादव, संजय जायसवाल व रामेश्वर यादव आदि मौजूद थे। जबकि नेपाल लाज चौक से अस्पताल चौक तक मधेसी समुदाय के लोग सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर कैंडल जला कर मधेस आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.