दुर्गा वाहिनी में शामिल होगी सिमरन : विहिप
सीतामढ़ी। द¨रदगी की शिकार बनी सिमरन दुर्गा वाहिनी में शामिल होगी। सिमरन अभी अस्वस्थ चल रही है। स्वास
सीतामढ़ी। द¨रदगी की शिकार बनी सिमरन दुर्गा वाहिनी में शामिल होगी। सिमरन अभी अस्वस्थ चल रही है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे दु्र्गा वाहिनी में शामिल किया जायेगा। बाजपट्टी प्रखंड के बाबू नरहा अपने ननिहाल रह रही सिमरन से रक्षा सूत्र बंधवाकर वापस लौटे विश्व हिन्दु परिषद के संगठन मंत्री विरेन्द्र तिवारी व जिला मंत्री अरविन्द कुमार ने बताया कि ढ़ाका थाना पुलिस फरार आरोपी मो. शमीम अख्तर को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि सिमरन के ढ़ाका से मुक्त होने के बाद ढ़ाका थाना में कांड संख्या 44 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है। उन्होने बताया कि सिमरन को डा. बसंत कुमार मिश्र द्वारा पढ़ाई के लिए 22 सौ रुपये उपलब्ध कराए गये है। परिषद सिमरन की सुरक्षा व उसे न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। पूर्वी चंपारण से सीतामढ़ी तक परिषद सहित विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन करने के बाद भी सिमरन को अबतक न्याय नहीं मिलना बद्तर कानून व्यवस्था का सबूत है। अगर प्रशासन की नींद नहीं खुली तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।