राजपा सभी सीटों पर खड़ा करेगी प्रत्याशी
सीतामढ़ी। रीगा रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल परिसर में राष्ट्रवादी जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश कार
सीतामढ़ी। रीगा रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल परिसर में राष्ट्रवादी जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शशिरंजन कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन पर विचार किया गया। श्रीकुमार ने कहा कि पार्टी जिले के सभी विधान सभा सीटों से प्रत्याशी खड़ा करेगी। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामा देवी ने चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को अहम बताते हुए प्रत्याशी चयन में समान सीट देने की बात कही। मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पल्लवी प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार चौधरी, महेश कुमार यादव, विपीन कुमार मंडल, रामविनय साह, सत्येन्द्र कुमार, अमरजीत सहनी, पप्पु कुमार व सुनील ¨सह आदि मौजूद थे।