कलाम के निधन पर शोक
सीतामढ़ी। नगर के कोर्ट बाजार वार्ड 13 स्थित भाजपा महादलित मंच के अध्यक्ष जय नारायण राउत के आवास प
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 12:48 AM (IST)
सीतामढ़ी। नगर के कोर्ट बाजार वार्ड 13 स्थित भाजपा महादलित मंच के अध्यक्ष जय नारायण राउत के आवास पर मंच की बैठक पारस पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश ने एक सच्चा देशभक्त व अनमोल रत्न को खो दिया। मौके पर श्यामबाबु पासवान, दीपलाल राउत, मनोज पासवान, घनश्याम पासवान, महेन्द्र चौधरी, तारा कुमारी, निरंजन राम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें