मंत्री ने किया हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ
सीतामढ़ी। गन्ना उद्योग मंत्री डा. रंजू गीता ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से गुरुवार को मुख्यमंत
सीतामढ़ी। गन्ना उद्योग मंत्री डा. रंजू गीता ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री डा. गीता ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के सभी 42 पंचायतों में हर घर दस्तक कार्यक्रम होगा। इसके तहत दस दस कार्यकर्ता गांव के प्रत्येक घरों में जाकर आम जनता से चार सवाल पूछेंगे। वहीं पिछले दस वर्षो के सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। चर्चा में शामिल लोगों का मोबाइल नंबर भी संग्रह किया जाएगा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह बब्बू, लक्ष्मण यादव, चंद्रदेव प्रसाद, मनोज सिंह, रत्नेश यादव, संजय कुमार, देवेन्द्र झा, बिंदू ठाकुर, बली यादव व हरेन्द्र पटेल मौजूद थे।