दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
सुप्पी (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के छौरहिया गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की पत्नी सोनी देवी ने मेजरगं
सुप्पी (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के छौरहिया गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की पत्नी सोनी देवी ने मेजरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें पति सुजीत कुमार सिंह, सास नगीना देवी, धर्मेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी, चुम्मन सिंह, लाल बाबू सिंह, सर्वदेव सिंह, संजीत सिंह व अजीत कुमार को नामजद नामजद बनाया है। प्राथमिकी के अनुसार पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बरवा गांव की सोनी की शादी चार वर्ष पूर्व मेजरगंज थाना के छौरहिया गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी में पिता द्वारा हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। बावजूद ससुराल वालों द्वारा दो लाख रुपया व मोटरसाइकिल के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है। इधर आकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने सोनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है।