नो मेन्स लैण्ड पर जारी काम पर एसएसबी ने लगाई रोक
परिहार(सीतामढ़ी) संवाद सहयोगी : प्रखंड के कन्हमा बाजार के समीप नो मेन्स लैण्ड पर नेपाल द्वारा कराए ज
परिहार(सीतामढ़ी) संवाद सहयोगी : प्रखंड के कन्हमा बाजार के समीप नो मेन्स लैण्ड पर नेपाल द्वारा कराए जा रहे मिट्टी भराई कार्य पर एसएसबी की आपत्ति के बाद फिलहाल रोक दिया गया है। कन्हमा एसएसबी कैम्प के इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि फिलहाल कार्य पर रोक लगा दिया गया है। वहीं स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि नेपाल की ओर से नो मेन्स लैण्ड पर मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा था। सूचना के बाद शुक्रवार को बीडीओ वैभव कुमार, बेला थानाध्यक्ष संजीत कुमार व एसएसबी अधिकारियों ने चल रहे कार्य का निरीक्षण किया था। यहा बताते चलें कि कन्हमा में नो मेन्स लैण्ड पूरी तरह अतिक्रमण का शिकार है। आलम यह है कि यहा अंतर राष्ट्रीय सीमा का अस्तित्व ही समाप्त लगता है। यहा नो मेन्स लैण्ड का पता लगाना ही मुश्किल हो गया है। जानकारों की मानें तो नो मेन्स लैण्ड पर या उसके आस - पास दोनों देशों की सहमति के बगैर किसी प्रकार का कार्य वैध नहीं माना जा सकता। जबकि एसएसबी को इस संबंध में अब तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं है।