योग से व्यक्तित्व का निर्माण : कुमार
परिहार (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के कोईरिया पिपरा उच्च विद्यालय मैदान में पतंजलि योग समिति व भारत स्व
परिहार (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के कोईरिया पिपरा उच्च विद्यालय मैदान में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में योग जागरण व नशा मुक्ति अभियान के तहत योग प्राणायाम शिविर आयोजित की गई। अध्यक्ष विजय कुमार ने लोगों को आठ प्रकार के प्राणायाम भस्तिका, कपाल भारती, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी आदि से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग से सभी बुरी आदत व नशा आदि छूट जाते है। स्वस्थ शरीर व शुभ विचार के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। योग शिक्षक सुरेश कुमार ने युवाओं को स्वस्थ रहने के गुर बताए। भारत स्वाभिमान के संयोजक उपेंद्र आर्य ने असाध्य रोगों के समाधान के लिए योग प्राणायाम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को सिरौली में योग शिविर होगा। मौके पर सच्चिदानंद सिंह, सरोज सिंह, आलोक सिंह, रजनीश कुमार सिंह व अंश सिंह आदि मौजूद थे।