किसानों की सुधि नहीं ले रही सरकार
-किसान-मजदूर संघर्ष समिति ने किया सड़क जाम -कम दाम पर धान बेचने को विवश हो रहे किसान लौकही (मधुबन
-किसान-मजदूर संघर्ष समिति ने किया सड़क जाम
-कम दाम पर धान बेचने को विवश हो रहे किसान
लौकही (मधुबनी), संस : प्रखंड किसान मजदूर संघर्ष समिति द्वारा महादेवमठ चौक पर चौदह सूत्री मागों को लेकर बुधवार को निर्मली -कुनौली पथ को जामकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता देव नारायण यादव ने की। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सत्य नारायण यादव ने कहा कि उनकी मागों को प्रशासन व सरकार द्वारा जब तक पूरा नहीं किया जाता किसान आंदोलन चलता रहेगा। इसके तहत 27 फरवरी को प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में काम रोको आंदोलन किया जाएगा और इसका साकारात्मक निदान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
किसानों के सिंचाई के नाम पर नहर का निर्माण लूट-खसोट का मिशाल बनकर रह गया है। आज तक किसानों को सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं मिल सकी है। किसानों के अन्न की कीमत सरकार तय करती है, लेकिन उसकी खरीदगी की समुचित व्यवस्था नहीं है। धान खरीद के नाम पर बिचैालिए किसानों को लूट रहे हैं।
नुक्कड़ सभा को इंद्र देव कुंवर, सतीश चन्द्र झा, शिव नारायण मंडल, ब्रह्म देव मंडल, देव नारायण यादव, कामेश्वर यादव, ललन कुमार, राम सुन्दर टरैत आदि ने संबोधित किया।