एक्शन में दबंग, पब्लिक का बज रहा बैंड
बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया शहर में दबंगों की दबंगई न केवल आम जनता की परेशानी का सबब बन गया है, ब
बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया शहर में दबंगों की दबंगई न केवल आम जनता की परेशानी का सबब बन गया है, बल्कि पूरा शहर अतिक्रमण की गिरफ्त में है। परिणति स्वरूप रोजाना लगने वाले जाम में शहर तैर रहा है। एक ओर दबंगों ने जहां अवैध निर्माण कर शहर की सड़कों को अतिक्रमित कर लिया है। तो दूसरी ओर पूरी सड़क को अवैध बस पड़ाव बना लिया गया है। इसके चलते लोगों के लिए आवागमन परेशानी बन गई हैं। पूरे शहर का यहीं हाल है। दबंगों ने शहर के पटेल चौक, मुख्य मार्ग, अस्पताल रोड व काली मंदिर रोड को पूरी तरह अतिक्रमित कर लिया है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद बस पड़ाव को हटाया नहीं जा रहा है। बैरगनिया बस पड़ाव हो या जीप पड़ाव। सभी पड़ाव अवैध कमाई का जरिया बन गया है। उधर, नगर पंचायत भी इस समस्या के समाधान के प्रति उदासीन है। नप कुछ करना भी चाहता है, तो दबंगों के आगे नहीं चलता है। प्रखंड स्तर पर होने वाली शांति समिति की बैठक में हर बार यह मुद्दा उठता है। इसके बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। व्यवसायी सुरेंद्र कुमार, भाजपा नेता रंजन कुमार गुप्ता, समाजिक कार्यकर्ता अजय जायसवाल व मुखिया विजय जायसवाल आदि ने रोष जताते आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष वशीर अंसारी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने व जाम की समस्या के निदान के लिए पुलिस का सहयोग नहीं मिल पाता है। जब भी थाने से सशस्त्र बल मांगा जाता है, पुलिस अधिकारी कर्मियों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते है। बीडीओ ने कहा है कि पूरे बैरगनिया शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।