आंदोलन के माध्यम से संघर्ष का निर्णय
सीतामढ़ी, संवाद सूत्र : स्थानीय गोयनका कालेज के प्रांगण में जीविका कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
सीतामढ़ी, संवाद सूत्र : स्थानीय गोयनका कालेज के प्रांगण में जीविका कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष सतीश चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 5 फरवरी को संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन की सफलता पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को धारदार बनाने के लिये संघ का पूर्ण गठन किया गया। जिसमें नोडल पदाधिकारी दिपक पासवान व भास्कर झा, मुख्य सलाहकार नवीन कुमार द्विवेदी, व सानू कुमार, कोषाध्यक्ष नविन निश्चल व उप सचिव पंकज कुमार चौधरी को चुना गया। बैठक में अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि मांगों के समर्थन में संघ अपनी पुरी ताकत से आंदोलन को सफल बनायेगी। तथा अंतिम दम तक संघर्ष करेगी। जब तक मांगे पुरी नही होगी संघर्ष जारी रहेगा। अपने अधिकार व हक को लेकर स्वाभिमान से समझौता नही करेंगे। मौके पर राजेश कुमार सुमन, संजय कुमार भारती, संजीव कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, अराधना कुमारी, सीमा कुमारी आदि मौजूद थे।