सदस्य बनाकर करें लक्ष्य को पूरा
बथनाहा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में भाजपा की बैठक
बथनाहा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष माघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया। वहीं घर-घर जाकर मोबाइल से सदस्य बनाने के तरीके बताए गए। इस मौके पर भाजपा विधायक दिनकर राम ने कहा कि बथनाहा सभी चुनावों में वोट प्रतिशत के मामले में रिकार्ड कायम किया है। आगामी विधान सभा चुनाव में रिकार्ड जीत हासिल करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव में इतिहास बनाने के लिए अभी से जुट जाने तथा अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। कहा कि विकास की गति को कायम रखने के लिए केंद्र के बाद बिहार में भी भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है। मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री अशोक ठाकुर, सुरेन्द्र झा, रामेश्वर दास, श्याम सुंदर साह, गंगा सिंह, सुधीर झा, श्रीकांत बबलू, सुजीत कुमार सिंह, चंद्रशेखर झा व संजीव सिंह मौजूद थे।