होलिका महोत्सव में सीतामढ़ी की अहम भूमिका
सीतामढ़ी, संसू : अंचल गली स्थित आध्यात्मिक उत्थान मंडल के कार्यालय में जिला प्रचारक विश्वदेव सहाय की
सीतामढ़ी, संसू : अंचल गली स्थित आध्यात्मिक उत्थान मंडल के कार्यालय में जिला प्रचारक विश्वदेव सहाय की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक हुई। इसमें जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा 6 मार्च को आयोजित होलिका महोत्सव में सीतामढ़ी से बड़ी संख्या में चलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला प्रचारक ने बताया कि होलिका महोत्सव के उपलक्ष्य में झारखंड स्थित चाइबासा के विश्व कल्याण आश्रम में 28 फरवरी को मोतियाबिंद के रोगियों की निशुल्क जांच होगी। 1 मार्च को मरीजों का आपरेशन किया जायेगा। 4 मार्च को मानस नवाह, 5 मार्च को होलिका दहन व 6 को होलिका महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें कहा कि इस आयोजन में सीतामढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मौके पर मोहन सिंह, हरिनाथ गुप्ता, सुमन झा अमित सहाय, अन्नपूर्णा सहाय, राजेंद्र सिंहा, सुरेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद थे।