खोटा डकैती कांड का खुलासा, दो धराए
बेलसंड (सीतामढ़ी), संस : थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव में 15 दिसंबर की रात हीरा लाल साह के घर हुई डकै
बेलसंड (सीतामढ़ी), संस : थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव में 15 दिसंबर की रात हीरा लाल साह के घर हुई डकैती का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। गश्ती के दौरान शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार व अनि मनोज कुमार निराला पुलिस के साथ परतापुर चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार व्यक्ति बेलसंड की ओर आ रहे थे। थानाध्यक्ष के इशारे पर पुलिस ने दोनों बाइक को रोक तलाशी लेना शुरू किया। इस बीच दूसरा बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने एक बाइक के साथ उस पर सवार दो लोगों को धर दबोचा। थाना में पूछताछ के दौरान एक तरियानी थाना के शिवनगर गांव का शातिर अपराधी जमील अख्तर के रूप में पहचान की गई। जो डकैती मामले में सजायाफ्ता है। उसके साथ बेलसंड थाना के ओलीपुर गांव का रामबाबू सहनी खोट्ठा डाका कांड में शामिल पाया गाय। जमील अख्तर ने पुलिस को खोट्ठा डकैती कांड में सहनी गिरोह के 9 सहित गांव के तीन ग्रामीणों की संलिप्तता एवं नाम का खुलासा किया। वहीं तरियानी थाना के सलेमपुर मुखिया जया देवी के घर सहित परसौनी थाना के कोरा हरिवंश गांव के जगेश्वर महतो, सिवाई पट्टी व सुरसंड थाना क्षेत्र के कई डाका कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सुरसंड थाना के एक डकैती कांड में वह जेल भी जा चुका है। थानाध्यक्ष ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।